मिनी लाॅकडाउन में कोडरमा में खुले मिले कई कोचिंग संस्थान, बंद कराने पहुंची टीम का हुआ विरोध
मिनी लॉकडाउन में कोडरमा में खुले कई कोचिंग संस्थान, बंद कराने पहुंची टीम का हुआ विरोध <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य में मिनी लॉकडाउन लागू किया है।इसी कड़ी में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्देश है,लेकिन गुरुवार को कोडरमा शहर में कई कोचिंग संस्थान खुले मिले।
प्रशासनिक टीम जब बंद कराने पहुंची,तो विरोध का सामना करना पड़ा ऐसे में ओवरब्रिज के पास कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बन गई।पुलिस प्रशासन की टीम ने किसी तरह मामले को शांत कराया और साथ ही कोचिंग संचालकों को सख्त हिदायत दी कि अगर आगे से कोचिंग खुले मिले तो कार्रवाई होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए नगर प्रशासक विनीत कुमार और तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ओवरब्रिज के आसपास संचालित कोचिंग सेंटर को बंद कराने पहुंचे इसी बीच कोचिंग संचालक आक्रोशित हो गये।थाना प्रभारी व कोचिंग संचालकों के बीच काफी देर तक बहस हुई। कुछ संचालकों ने तो यहां तक कह दिया कि प्रशासन को जो मर्जी करे हम तो कोचिंग क्लास जारी रखेंगे,वहीं त्रिमूर्ति कांप्लेक्स के मालिक श्याम सुंदर मोदी ने भी इसका कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि कोरोना की वजह से लोगों की हालत वैसे ही पतली हुई है और उसपर जिला प्रशासन का यह रवैया बिल्कुल जायज नहीं है।
थाना प्रभारी और नगर प्रशासक ने चेतावनी देते हुए कहा कि शुक्रवार से अगर कोचिंग खुले पाये गये तो कानूनी कार्रवाई की जायेगी।नगर प्रशासक ने तो सभी कोचिंग संचालकों से उनके द्वारा लगाये गये होर्डिंग हटाने के निर्देश भी दिये और साथ ही होर्डिंग लगाने के लिए नगर पार्षद से आदेश लेने की बात कही।
इसके अलावा उन्होंने सभी दुकानदारों कोचिंग संचालकों सहित को ट्रेड लाइसेंस लेने का भी निर्देश दिया और ऐसा नहीं होने पर कार्रवाई की बात कही।नगर प्रशासक ने कहा कि नियम-कानून को ताक पर रख कर जैसे-तैसे कोचिंग चल रहे हैं।जगह काफी संकरा है इसकू बाद भी बच्चों को किसी तरह पढ़ाने की व्यवस्था है। इस हाल में इनका संचालन सही नहीं है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

