मुख्तार अंसारी की लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी, बांदा जेल के लिए निकली पुलिस
मुख्तार अंसारी की लखनऊ एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई पूरी,बांदा जेल के लिए निकली पुलिस <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को राजधानी लखनऊ लाया गया। मुख्तार यहां एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए।पुलिस ने कोर्ट में सुनवाई खत्म होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्तार को लेकर बांदा जेल के लिए निकल गई।अदालत में मुख्तार को चार्जशीट की कॉपी सौंपी गई।
मुख्तार अंसारी के काफिले की नॉनस्टॉप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की जा रही है। मुख्तार के काफिले में पुलिस के अलावा इनके खास लोग भी शामिल रहे तो वहीं एंबुलेंस में मुख्तार के साथ कई वकील भी मौजूद रहे। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।मुख्तार को बांदा जेल से अब लखनऊ जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। बीते रविवार की देर रात चर्चा थी कि सोमवार को तड़के मुख्तार को कड़ी सुरक्षा के बीच बांदा जेल से लखनऊ लाया जाएगा।
आपको बता दें कि मुख्तार को पिछले साल सात अप्रैल को पंजाब से बांदा जेल लाया गया था। मुख्तार जेल की 16 नंबर बैरक में है।जेल में मिलाई पर रोक के बाद भी मुख्तार के बेटे, पत्नी, भाई आदि लगभग हर हफ्ते जाकर जेल में मुख्तार से मुलाकात करते रहे।जेल के अंदर और बाहर मुख्तार की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।मुख्तार पहले भी बांदा जेल में ही थे।लखनऊ ले जाए जाने की भनक लगते ही मुख्तार के लोग उनके काफिले के आगे पीछे और आसपास रहने के लिए बेहद गोपनीय ढंग से देर रात बांदा के आसपास पहुंच गए।
बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को कोर्ट में पेशी के लिए सोमवार को लखनऊ लाया गया। मुख्तार का काफिला फतेहपुर से लालगंज और बछरावां होते हुए लखनऊ पहुंचा। स्थानीय पुलिस ने मुख्तार के काफिले को लेकर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम कर रख था।जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मुख्तार का बज्र वाहन लगभग 11:15 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच लालगंज कस्बे से होकर निकला।मुख्तार को देखने के लिए लोगों में बेताबी देखी गई। बड़े पैमाने पर मीडिया के लोग भी जमे थे। मुख़्तार के काफिले में सुरक्षा कर्मियों के साथ कुछ प्राइवेट वाहन भी साथ चल रहे थे।लोगों का कहना है कि प्राइवेट वाहनों में मुख्तार के समर्थक रहे होंगे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

