प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। रविवार को टाउन हॉल में एकीकृत सहायक अध्यापक प्रखंड संघ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता सुमन भारतीय व संचालन साकेत पांडेय ने किया। सुमन भारतीय ने कहा कि झारखंड सरकार शिक्षकों से वेतनवृद्धि समेत अन्य सुविधाओं को देने का अपना किया वादा भूल गई है,जिसके आक्रोश में हमारा प्रदेश नेतृत्व वादा पूरा करो हेमन्त सरकार कार्यक्रम के तहत 17 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास घेराव करने का निर्णय लिया है,जिसके लिए सहकर्मियों को रांची चलने का किए आह्वान पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। वहीं प्रदेश कमिटी सदस्य अनूप पांडेय ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व शिक्षकों के जायज मांगों के लिए अब सरकार से निर्णायक लड़ाई लड़ने का मूड बना चुकी है।
इस मौके पर सहायक शिक्षक धनंजय कुमार, केवल महतो, शिवनाथ रजक, वासुदेव गंझु,दयानन्द पांडेय, विनोद घांसी, शोभन महतो, रमेश गुप्ता, किरण कुमारी, रौशन आरा, वासुदेव सिंह, दिनेश पाण्डेय समेत अन्य मौजूद थे।





