मुख्यमंत्री के उपस्थिति में आजसू नेता मनोज चंद्रा के साथ साथ करीब दस हजार आजसू कार्यकर्ता थामेंगे झामुमो का दामन





गिद्धौर प्रखंड से 5000 महिला व पुरुष मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लेंगे भाग





प्रतिनिधि,गिद्धौर(चतरा)। आगामी 19 जून को सिमरिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को गिद्धौऱ प्रखंड मुख्यालय के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता संतन सोनी ने किया,जबकि संचालन यदुनंदन पांडेय ने किया।बैठक में झामुमो,राजद व आजसू के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।





बैठक में मुख्य रूप से मनोज चंद्रा उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर कई रणनीति बनाई गई।वहीं प्रत्येक पंचायत में पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया जबकि प्रखंड स्तर पर करीब आधा दर्जन कार्यकर्ताओं को कई दायित्व सौंपी गई। कहा गया कि मुख्यमंत्री के उपस्थिति में आजसू नेता मनोज चंद्रा के साथ साथ करीब दस हजार आजसू कार्यकर्ता झामुमो का दामन थामेंगे। वहीं दूसरी तरफ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने इस फैसले का तहे दिल से स्वागत किया।वहीं पार्टी में शामिल होने के पश्चात मनोज चंद्रा को भी स्वागत करने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि गिद्धौर प्रखंड से 5000 महिला व पुरुष मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेंगे,जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है।





बैठक में झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा,राजद के रामदेव यादव, बहादुर दांगी,संतोष कुमार, कामदेव प्रसाद मेहता,विनोद कुमार ठाकुर,दिनेश यादव,राजू कुमार गुप्ता,शशि कुमार गुप्ता,दिगंबर रविदास,राजू लाल वर्मा,ज्ञानी दांगी,सुरेंद्र दांगी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।