मुख्यमंत्री के प्रस्तावित चतरा कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक
कार्यक्रम के तहत पुलिस लाइन पहुंच किया गया स्थल का निरीक्षण
प्रतिनिधि,चतरा। आगामी 19 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रस्तावित चतरा एवम सिमरिया में आगमन है।इस निमित पुलिस लाइन चतरा में प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु गुरुवार को उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक किया गया।
बैठक में जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक तैयारी की समुचित व्यवस्था पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक के तुरंत बाद जिले के पदाधिकारियों के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन पहुंचकर प्रशासनिक तैयारी एवं विधि व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
उक्त मौके पर अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, भू अर्जन पदाधिकारी गोरांग महतो, जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बल्होत्रा, जिला योजना पदाधिकारी अनुप कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता शहनवाज खान, पेयजल एवं स्वक्षता प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता अवीक अंबाला समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।





