वरीय संवाददाता,रांची। उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा शनिवार को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कॉन्फ्रेंस कक्ष में मुख्यमंत्री द्वारा 22 जून को मोरहाबादी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारी हेतु जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, निदेशक पंचायती राज, निशा उरांव, अपर समाहर्त्ता रांची, राजेश कुमार बरवार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) राजेश्वर नाथ आलोक एवं जिला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश, जिला नजारत उप-समाहर्ता सहित अन्य मौजूद थे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु निम्न निदेश दिए गए
प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा रांची को उक्त कार्यक्रम की तैयारी हेतु 17 जून तक मोरहाबादी मैदान खाली कराते हुए जिला नजारत उप-समाहर्त्ता रांची को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश।
जिला नजारत उप समाहर्त्ता रांची, आवश्यकतानुसार पंडाल, स्टेज, विधुत, जेनरेटर पुष्पसज्जा, भोजन एवं पेयजल आदि की व्यवस्था ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे । इसके अतरिक्त इस कार्यक्रम में कार्यक्रम तिथि से पूर्व शामिल होने आ रहे अभ्यर्थी,पदाधिकारियों आदि के लिए आवासन एवं भोजन की व्यवस्था कराना भी सुनिश्चित करेगे।
जिला परिवहन पदाधिकारी रांची कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे वाहनों की पार्किंग हेतु स्थल चिन्हित करते हुये पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे। रांची जिला के अभ्यर्थियों के आगमन के लिए अपर समाहर्त्ता रांची एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची से समन्वय स्थापित करते हुये आवश्यकता अनुसार वाहन की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
अपर समाहर्त्ता रांची राजस्व भूमि सुधार तथा निबंधन विभाग , झारखण्ड अन्तर्गत नवनियुक्त अभ्यर्थियों की सूची (जिला स्तरीय संवर्ग के लिए जिलावार ) एवं नियुक्ति पत्र की प्रति अभ्यर्थियों को देने हेतु पर्याप्त संख्या में फोल्डर एवं अंगवस्त्र ( स्टोल ) प्राप्त करते हुये विभिन्न जिलों के नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित कराना सुनिश्चित करेगे।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग , झारखंड अन्तर्गत नवनियुक्त अभ्यर्थियों की सूची ( जिला स्तरीय संवर्ग के लिए जिलावार ) एवं नियुक्ति पत्र की प्रति अभ्यर्थियों को देने हेतु पर्याप्त संख्या में फोल्डर एवं अंगवस्त्र ( स्टोल ) प्राप्त करते हुये विभिन्न जिलों के नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित कराना सुनिश्चित करेगे।
जिला पंचायती राज पदाधिकारी रांची पंचायती राज विभाग , झारखण्ड अन्तर्गत नवनियुक्त अभ्यर्थियों की सूची जिला स्तरीय संवर्ग के लिए जिलावार ) एवं नियुक्ति पत्र की प्रति अभ्यर्थियों को देने हेतु पर्याप्त संख्या में फोल्डर एवं अंगवस्त्र ( स्टोल ) प्राप्त करते हुये विभिन्न जिलों के नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित कराना सुनिश्चित करेगे।
जिला लेखा पदाधिकारी रांची वित्त विभाग,झारखण्ड अन्तर्गत नवनियुक्त अभ्यर्थियों की सूची जिला स्तरीय संवर्ग के लिए जिलावार ) एवं नियुक्ति पत्र की प्रति अभ्यर्थियों को देने हेतु पर्याप्त संख्या में फोल्डर एवं अंगवस्त्र ( स्टोल ) प्राप्त करते हुये विभिन्न जिलों के नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी राँची निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क निदेशालय से समन्वय स्थापित करते हुये कार्यक्रम स्थल एवं शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों भागों आदि में विभिन्न माध्यमों से उक्त कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार रेडियो जिंगल एवं अखबारों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से कराना एवं उक्त कार्यक्रम हेतु स्टेज के बैकड्रॉप एवं बैनर स्टैबाई की डिजाईन एवं निर्माण कराना भी सुनिश्चित करेंगे।इसके अतिरिक्त कार्यक्रम हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि की व्यवस्था करते हुये इसकी गुणवत्ता संबंधी जांच प्रतिवेदन सह प्रमाण पत्र दिनांक 22.08.2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे तक अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी रांची जिला नजारत उप समाहर्त्ता, रांची से समन्वय स्थापित करते हुये अपने अधीनस्थ कर्मियों के माध्यम से भोजन एवं पेयजल के पैकेट का वितरण व्यवस्थित तरीके से कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची उक्त कार्यक्रम हेतु रांची जिला के नोडल पदाधिकारी रहेंगे।
कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग , भ०प्र ० सं०-1, रांची कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान की समतलीकरण कराना एवं अस्थायी मंच की मजबूती एवं क्षमता की जांच करते हुये दिनांक 21-06-2023 तक अधोहस्तारी को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।साथ ही तैयार किये गये पंडाल, टेट संबंधी कार्य की मापी करते हुये सत्यापन प्रतिवेदन उपलब्ध करायेगे।
कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमण्डल रांची कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान में तैयार किये गये पण्डाल में की गई विद्युत व्यवस्था की जांच करते हुये दिनांक 21-06-2023 तक गुणवता संबंधी प्रमाण पत्र अधोहस्तारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगे।
असैनिक शल्य-सह - मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रांची उक्त कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक दवाओं आदि के साथ विशेषज्ञ चिकित्सक दलों का एक दल तथा 2 एम्बुलेंस प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे । मुख्यमंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों को दिये जाने वाले खाद्य पदार्थों की जांच हेतु एक चिकित्सक अलग से करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी रांची कार्यक्रम स्थल पर 1 अग्निशमन वाहन कर्मियों सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगे।
अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि व्यवस्था) रांची सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था हेतु दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हेतु संयुक्तादेश प्रस्ताव तैयार करेंगे।
पुलिस अधीक्षक यातायात रांची उक्त अवसर पर सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची कार्यक्रम स्थल एवं आस - पास के क्षेत्रों में सुरक्षा हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
नगर आयुक्त रांची नगर निगम कार्यक्रम स्थल मोरहाबादी मैदान की सफाई अस्थायी शौचालय पेयजल आदि की व्यवस्था करायेंगे।
उप विकास आयुक्त रांची सम्पूर्ण कार्यक्रम के वरीय पदाधिकारी रहेंगे।
बैठक में सभी संबंधित पदाधिकारियों को इसके सफलतापूर्वक आयोजन हेतु सबको दी गई जिम्मेदारी का निर्वाहन अच्छे तरीके से करने को कहा।





