प्रतिनिधि, चतरा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज चतरा के पुलिस लाइन चतरा में आगमन है। इस निमित रविवार को राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता,पुलिस अधिक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता समेत जिले के सभी संबंधित पदाधिकारी तैयारी का जायजा लेने चतरा पुलिस लाइन पहुंचे।





निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रशासनिक तैयारी की जानकारी ली गई और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आवयश्क दिशा निर्देश देते हुए सारी तैयारी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।





मौके पर अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, आपूर्ति पदाधिकारी सलमान ज़फ़र खिजरी, जिला नजारत उप समाहर्ता अमरदीप बल्होत्रा, ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल चतरा के कार्यपालक अभियंता शहनवाज खान समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।