प्रतिनिधि,हजारीबाग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे द्वारा समाजसेवी मुन्ना सिंह को कांग्रेस पार्टी में शामिल करने संबंधी आवेदन पर सहमति प्रदान करने तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार मुन्ना सिंह को पार्टी में शामिल करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किए जाने पर जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने नेता द्वय का आभार प्रकट करते हुए प्रखर समाजसेवी मुन्ना सिंह को हार्दिक बधाई दी है।





निसार खान एक विज्ञप्ति जारी कर आशा व्यक्त की है कि मुन्ना सिंह के घर वापसी पर तथा उनके कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की विचारधारा के साथ सभी को एकजुट कर जिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने में मुन्ना सिंह अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।