युवक की पिटाई और जिंदा जलाने के मामले में तीन गिरफतार, अन्य की तलाश जारी
युवक की पिटाई और जिंदा जलाने के मामले में तीन गिरफ्तार,अन्य की तलाश जारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के सिमडेगा में लकड़ी काटने और बेचने के आरोप में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजारा गांव में मंगलवार को संजू प्रधान की पीटकर हत्या कर जिंदा जला दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने 13 नामजद और दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज किया था। गांव में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसबल है।
पुलिस अधीक्षक शम्स तबरेज ने बताया कि प्राथमिकी में नामजद तीन आरोपियों को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोषी लोगों में से किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। आरोपियों पर हत्या, घातक हथियारों से दंगा करने और गैरकानूनी तरीके से इकट्ठा होने का मामला दर्ज किया गया है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और उपायुक्त को मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही मामले की रिपोर्ट भी तलब की है। झारखंड विधानसभा में एक पखवाड़े पहले ही मॉब लिंचिंग के खिलाफ बिल पास किया था। इसका उद्देश्य लोगों के संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी सुरक्षा प्रदान करना और राज्य में भीड़ की हिंसा को रोकना है।
बुधवार को डीसी सुशांत गौरव, एसपी, आईटीडीए निदेशक सलन भुईयां, जिला भूअर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक आदि बेसराजरा गांव पहुंचे और मृतक संजू प्रधान के परिजनों से मुलकात की। डीसी ने साथ ही दोषियों पर सख्त कार्रवाई और घटना के मास्टरमाइंड की तलाश करने की बात कही।
कोलेबिरा पुलिस ने मृतक संजू प्रधान की पत्नी सपना देवी के बयान पर 13 नामजद एवं 20-25 अज्ञात लोगों पर हत्या, आगजनी और उपद्रव का केस दर्ज किया। आरोपियों पर भादंवि की धारा 147, 148, 149, 364, 302, 201 लगाई गई है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

