यूपी में नींबू की चोरी, चोरों ने दुकान से पार किए 60 किलोग्राम नींबू
यूपी में नींबू की चोरी,चोरों ने दुकान से पार किए 60 किलोग्राम नींबू <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।गर्मी बढ़ते ही लोगों को नींबू की जरूरत महसूस होने लगी है,लेकिन जब इसे खरीदने के लिए लोग बाजार जा रहे है तो नींबू के दाम सुनकर ही उनके दांत खट्टे हो रहे है।उन्हें बेरंग लौटना पड़ रहा है।बढ़ती हुई महंगाई के बीच सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई हैं तो वहीं नींबू के दामों में भी बढ़ोतरी हुई। हालात ये हो गए कि नींबू सोशल मीडिया पर छाया हुआ।नींबू से जुड़ा एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है।चोरों ने गोदाम से 60 किलो नींबू की चोरी की है।चोरों ने नींबू के साथ लहसुन,प्याज और कांटा-बांट भी चोरी करके ले गए।
मामला शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र के बजरिया सब्जी मंडी का है।जहां मनोज कश्यप की सब्जी मंडी में दुकान है।मनोज सिर्फ नींबू, हरी मिर्च,प्याज और लहसुन बेचते हैं।रविवार देर रात चोरों ने मनोज के गोदाम पर धावा बोला और महंगे नींबू,सब्जी की चोरी की।चोरों ने 60 किलो नींबू, लगभग 40 किलो प्याज, 38 किलो लहसुन की चोरी की।चोरी किए गए नींबू की कीमत लगभग 12 हजार रुपए है।फिलहाल व्यापारी ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
आपको बता दें कि देशभर में नींबू के दामों में अचानक जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है।खुले बाजार में नींबू 300 रुपए प्रति किलोग्राम के पार चला गया।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

