लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में हो रिमझिम बारिश ने ठंडक बढ़ा दी है।गुरुवार की सुबह शुरू हुई बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया।बुधवार की रात से ही राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में रिमझिम फुहारों की वजह से तापमान में गिरावट आई है।अधिकतम से साथ न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज होने से ठंडक बढ़ गई है।

राजधानी लखनऊ में पूरे दिन रूक-रूककर रिमझिम बारिश होती रही।बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मौसम विभाग ने 5 जनवरी से मौसम में बदलाव का की आशंका जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ, नोएडा, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, प्रयागराज, जौनपुर, वाराणसी, बस्ती, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, कौशांबी में रिमझिम बारिश से की वजह ठंडक बरकरार रहने वाली है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक लखनऊ में 9 जनवरी तक छिटपुट बारिश होती रहेगी. इन तीनों दिनों तक अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

राजधानी लखनऊ में 9 जनवरी तक तापमान
7 जनवरी - 20/15 डिग्री सेल्सियस - बारिश

8 जनवरी - 20/14 डिग्री सेल्सियस - बारिश और गड़गड़ाहट

9 जनवरी - 21/14 डिग्री सेल्सियस - छिटपुट गरज के साथ बारिश