प्रतिनिधि,गिद्धौर (चतरा)। आगामी 21 जून को विश्व योगा दिवस को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। सोमवार को आयुर्वेदिक चिकित्सक मुकेश कुमार ऋषि व योग प्रशिक्षक गौरी शंकर दांगी द्वारा योग से संबंधित पुस्तक का वितरण किया गया। जबकि पुस्तक वितरण के दौरान योग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।





आयुर्वेदिक चिकित्सक व योग प्रशिक्षक द्वारा अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक, 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार पासवान, डाॅ.अमृता अनुप्रिया, आयुष चिकित्सक निरंजन ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को योग्य पुस्तक भेट किया गया। बताया गया कि पुस्तक में योग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई है।जिसे अवलोकन कर घर में भी लोग योग कर सकते हैं।