योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले पुलिस ने किया एनकाउंटर,1 लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर
योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण से पहले पुलिस ने किया एनकाउंटर,1 लाख का इनामी बदमाश हुआ ढेर <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह से कुछ घंटों पहले राजधानी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश राहुल सिंह मार गिराया है।राहुल सिंह अलीगंज ज्वैलर्स लूट कांड का आरोपी था और लूट के दौरान एक कर्मचारी की हत्या कर दी थी, तभी से वो फरार चल रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस और बदमाश के बीच ये मुठभेड़ शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हसनगंज इलाके में हुई है।एक लाख रुपए का इनामी बदमाश राहुल सिंह को पुलिस ने सुबह घेर लिया।खुद को घिरा देखकर राहुल सिंह ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो राहुल सिंह घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर अलीगंज धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस को गुरुवार रात बदमाश के अलीगंज में आने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर टीमें चेकिंग कर रहीं थीं।हसनगंज बंधा रोड के पास पहुंचने पर संदिग्ध व्यक्ति नजर आया था, जिसका हुलिया राहुल सिंह से मिल रहा था। इस पर सिपाहियों ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया था,लेकिन बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी। जिसमें गोली लगने से राहुल सिंह ढेर हो गया था। राहुल के पास से ज्वेलरी शोरूम से लूट के जेवरात भी बरामद हुए हैं। इसके साथ ही पुलिस को उसके पास से पिस्टल और कई जिंदा कारतूस मिले हैं। फिलहाल राहुल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आपको बता दें कि 8 दिसंबर 2021 को कपूरथला अलीगंज सेक्टर-बी में तिरुपति ज्वैलर्स के यहां दिनदहाड़े लूट हुई थी, जिसका मुख्य आरोपी राहुल सिंह था। भागते वक्त राहुल सिंह गार्ड श्रवण के पेट में गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। तभी से राहुल सिंह फरार चल रहा था।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

