प्रतिनिधि,बड़कागांव। सामुदायिक भवन सूर्य मंदिर प्रांगण में बड़कागांव अंचल अंतर्गत राजस्व ग्राम लंगातू के भू-रैयतों का स्टेटमेंट 6 एवं परिवारिक सूची का दावा प्रस्तुत करने हेतु ग्राम सभा का आयोजन किया गया,जिसका कार्यालय अंचलाधिकारी का ज्ञापन संख्या 544 निकाला गया था,जिसे लेकर ग्रामसभा की तिथि 12 जून को निर्धारित की गई थी। इसमें ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर अपना-अपना दावा प्रस्तुत किया जो बिल्कुल सही पाया गया। किसी रैयत के द्वारा कोई आपत्ति पत्र दाखिल नहीं किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़कागांव पश्चिमी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार एवं संचालन बड़कागांव अंचल निरीक्षक अनोज कुमार के द्वारा किया गया।ग्राम सभा में एनटीपीसी के अधिकारी सुशांत कुणाल , राजस्व उप निरीक्षक मनीष पाठक, अंचल अमीन नरेंद्र कुमार, अमीन परमेश्वर कुमार महेंद्र राम पासवान के अलावा रैयत शामिल थे।





