झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोपवे हादसे के बीच से एक बड़ा हुआ।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक युवक हेलीकॉप्टर से लगभग डेढ़ हजार फीट गहरी खाई में जा गिरा।युवक की मौके पर ही सकी मौत हो गई।प्रशासन ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।इसके साथ ही त्रिकूट पर्वत रोपवे हादसे में मरने वालों की संख्या 3 हो गई है।

अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया है। अभी भी 15 लोग ट्रॉली में फंसे हुए हैं।इन लोगों को हवा में लटकते हुए ही एक रात और गुजारनी पड़ेगी। मंगलवार की सुबह 5:00 बजे से फिर एयर फोर्स,आर्मी, आईटीबीपी और जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करेगी।

सोमवार शाम लगभग 5:45 बजे जब एक साथ वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू किया जा रहा था।ट्रॉली से निकाले जाने के बाद युवक को बांधी गई लाइफ बेल्ट अचानक हेलीकॉप्टर के गेट तक पहुंचने से पहले ही खुल गई और युवक नीचे गिर गया।नीचे गिरे युवक का नाम राकेश है और दुमका के ककनी गांव का रहने वाला था। उसके हेलीकॉप्टर से गिरने की घटना नीचे खड़े सैकड़ों युवक को नीचे गिरता देख हल्ला शुरू हो गया। घटना के तुरंत बाद वायुसेना की एक टीम गिरे युवक को खोजने के लिए पहाड़ पर पैदल पहुंच कर उसका शव उठाकर एम्बुलेंस से सदर अस्पताल भेजा।

आपको बता दें कि राम नवमी के अवसर पर रविवार को बड़ी संख्या में लोग त्रिकूट पर्वत पर पहुंचे थे। लोग रोपवे का आनंद ले रहे थे। लगभग 4:00 बजे शाम रोपवे का एक वायर टूटने से हादसा हो गया। एक ट्रॉली काफी ऊंचाई से खाई में गिर गई। इसमें बैठी दो महिलाओं की मौत हो गई। हादसे की वजह से आठ ट्रॉली अपनी जगह से 7 फीट नीचे खिसक गईं। इस दौरान उसमें बैठे लोग चोट लगने से घायल हो गए।वही दो ट्रॉली पत्थर से टकरा गईं। उसमें बैठे लोग भी घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। अंधेरा और दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रविवार की रात को भी रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। सोमवार सुबह 5:00 बजे ही आर्मी और एयर फोर्स ने ऑपरेशन की कमान अपने हाथ में ले लिया। दिन भर की मेहनत में 32 लोगों को निकाला जा सका।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि देवघर त्रिकुट रोपवे हादसे में फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन, सेना और एनडीआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। मैं स्थिति पर लगातार नजर रख रहा हूं।शीघ्र ही सभी सकुशल निकाल लिए जाएंगे।

वहीं देवघर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा है कि ट्रॉलियों में फंसे 32 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है। रेस्क्यू के दौरान एक यात्री की गिर जाने की वजह से मौत हो गई है। अभी चार ट्रॉलियों में 15 लोग फंसे हैं। मंगलवार सुबह पुन: रेस्क्यू कर सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। फंसे लोगों को भोजन-पानी सहित सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराने की कोशिश हो रही है।