लालू यादव का रिम्स में दरबार बंद,3 लोग सिर्फ कर सकेंगे मुलाकात
लालू यादव का रिम्स में दरबार बंद,3 लोग सिर्फ कर सकेंगे मुलाकात <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राजधानी रांची के रिम्स में भर्ती है।इस दौरान लालू की अस्पताल वार्ड में दरबार लगाने की खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद जेल प्रशासन ने अब सख्त हो गया है। प्रशासन ने लालू के दरबार पर रोक लगा दी है।अब शनिवार को लालू यादव की सहमति से ही उनसे मिलने की अनुमति दी जाएगी।
बिरसा मुंडा जेल के अधिकारियों ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि 15 फरवरी को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव लगातार अपने वार्ड में दरबार लगा रहे थे और अब लालू से मिलने वालों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गयी है।उन्होंने बताया कि अब सिर्फ तीन लोगों को ही लालू यादव की सहमति से केवल शनिवार को ही उनसे मुलाकात करने की अनुमति दी जायेगी।
आपको बता दें कि इससे पहले लालू प्रसाद से लोगों के मनमानी तरीके से मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल प्रशासन और रिम्स की बहुत किरकिरी हुई।देश के चर्चित चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की सजा पर विशेष सीबीआई अदालत ने 21 फरवरी को सुनवाई करेगी।इस बीच राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के अधीक्षक हामिद अख्तर की ओर से शुक्रवार को बयान भी जारी किया गया कि लालू प्रसाद से मुलाकात के लिए शनिवार का दिन निर्धारित किया गया है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

