लू से दो की मौत,कई जिलों में पारा 42 के पार
लू से दो की मौत,कई जिलों में पारा 42 के पार <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड में शनिवार को कई जिलों में तापमान 43 डिग्री के ऊपर पार रहा।पलामू के मेदिनीनगर में पारा 44 डिग्री पर पहुंच गया।ये राज्य के किसी जिले के इस महीने में अभी तक का सबसे ज्यादा तापमान है।लू लगने से राज्य में दो लोगों की मौत हो गई।रामगढ़ के गोला में एक युवक की जान चली गई तो सरायकेला के राजनगर में शिक्षक बहादुर हांसदा की मौत हो गई।राजनगर में तीन स्कूल छात्राएं भी बेहोश हो गईं।पिछले कई दिनों से स्कूलों में छात्रों के बेहोश और गर्मी से बीमार होने की खबरें आई हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक तापमान के मामले में जमशेदपुर और गढ़वा शहर दूसरे स्थान पर रहा जहां पारा 42 डिग्री पर रहा।मौसम केंद्र के मुताबिक पलामू प्रमंडल के अलावा गिरिडीह, देवघर, समेत अन्य जगहों पर भी तेज लू चल रही है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी ला नीना स्टैंडर्ड फेज पर चला गया है। इस कारण बंगाल की खाड़ी से झारखंड में नम हवा का बहाव नहीं हो रहा है। इसी वजह से यहां तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग के साथ डॉक्टरों ने आम जनों से सावधान रहने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि पानी ज्यादा पीएं और अनावश्यक धूप में जाने से बचें।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

दिल्ली में 1 नवंबर से बदले नियम: सिर्फ इन वाहनों की होगी एंट्री, पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी
● ब्रेकिंग
