लोहरदगा के बांडी और पुतरार जंगल से 150 केन बम समेत कई हथियार बरामद,सर्च ऑपरेशन जारी
लोहरदगा के बांडी और पुतरार जंगल से 150 केन बम समेत कई हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड के लोहरदगा जिले के बांडी और पुतरार जंगल में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गए हथियार को पुलिस ने बरामद किया है। नक्सलियों के खिलाफ जारी छापेमारी अभियान में पुलिस को विभिन्न साइज के 150 केन बम के साथ कई हथियार मिले हैं, वहीं अब भी सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
नक्सलियों के नाकाम हुए मंसूबे
पुलिस को निशाना बनाने के लिए छुपाकर रखे गए केन बम समेत अन्य हथियार को लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बाड़ी और पुतरार के जंगल से बरामद किया है। इन हथियारों की बरामदगी से नक्सलियों के मंसूबे नाकाम हो गये हैं, हांलांकि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
केन बम समेत इन हथियारों की हुई बरामदगी
पुलिस के सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखे गये हथियारों में 150 केन बम, एक राइफल, 303 बोर की 95 गोली, एक राइफल का मैगजीन, 9 एमएम बोर की 97 गोली, 12 चार्जर और एक प्लास्टिक डिब्बा बरामद किया है।विभिन्न साइज में केन बम को नक्सलियों ने छुपाकर रखा था, ताकि सुरक्षा बलों को निशाना बनाये जा सके।इस तलाशी और छापेमारी अभियान में कोबरा, CRPF, झारखंड जगुआर, झारखंड जगुआर का BDDS टीम, सैट बल समेत जिला बल शामिल थे।
नक्सलियों के खिलाफ जारी है ऑपरेशन डबल बुल
आपको बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन डबल बुल ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है। लोहरदगा एवं लातेहार जिला में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के रिजनल कमांडर रवींद्र गंझू, जोनल कमांडर छोटु खेरवार और सब जोनल कमांडर रंथु भगत के दस्ता के लोहरदगा के बुलबुल और उसके आसपास के जंगल में जमा होने के बाद सुरक्षा बलों अलर्ट हो गये थे।इस दौरान सुरक्षा बलों ने सघन अभियान चलाकर एक नक्सलियों को मार गिराने, कई हथियार बरामद, 10 लाख का इनामी नक्सली सहित लोहरदगा एवं लातेहार जिला से कुल 11 नक्सलियों की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं नक्सलियों के साथ 10 बार भीषण मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कई बंकर ध्वस्त भी किये थे।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

