लोहरदगा के बुलबुल जंगल में नक्सलियों को घेरने के लिए घुसे 400जवान,IED ब्लास्ट के बाद गुमला में पुलिस अलर्ट
लोहरदगा के बुलबुल जंगल में नक्सलियों को घेरने के लिए घुसे 400 जवान, IED ब्लास्ट के बाद गुमला पुलिस अलर्ट <Br/> <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

झारखंड।गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी के रीजनल कमांडर 15 लाख के इनामी रवींद्र गंझू व उसके दस्ते को घेरने के लिए गुमला और लोहरदगा के सीमावर्ती जंगल में घेराबंदी शुरू कर दी है।सूत्रों के मुताबिक 400 से ज्यादा पुलिसकर्मी और सुरक्षाबल जंगल में घुसे हैं और नक्सलियों की तलाश में जुटे हैं।शुक्रवार को शाम ढलने के बाद सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन रोककर जंगल में ही जमे हुए हैं। इधर लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट करने के बाद गुमला जिला की पुलिस अलर्ट हो गयी है।
बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और पुलिस बल लगातार लोहरदगा व गुमला के सीमावर्ती पहाड़ों पर नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और चप्पे-चप्पे पर छापेमारी की जा रही है।मालूम हो कि माओवादियों ने जंगलों में खुद को सुरक्षित एवं पुलिस को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से कई जगहों पर IED बम बिछाकर छोड़ दिया है।जिसके चलते पुलिस को अभियान चलाने में भी बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।हर एक कदम फूंक-फूंक कर जवानों को चलना पड़ रहा है,हालांकि, इस आइइडी से पुलिस को नुकसान पहुंचने के साथ साथ ग्रामीणों को भी कई बार आइइडी बम की चपेट आकर नुकसान उठाना पड़ रहा है।
इधर बिशुनपुर पुलिस भी संदिग्ध मार्ग घाघरा व नेतरहाट मुख्य सड़क पर राहगीर और छोटे बड़े वाहनों की जांच पड़ताल कर रही है, ताकि नक्सली किसी भी सूरत में नक्सली क्षेत्र में प्रवेश न कर सके। पुलिस का जब दबाव बढ़ता है तो नक्सली बुलबुल जंगल से निकलकर गुमला या तो फिर लातेहार के बूढ़ा पहाड़ में घुस जाते हैं। इसलिए इसबार पुलिस बुलबुल जंगल में ही नक्सलियों को घेरने में लगी हुई है।
गुमला में IED ब्लास्ट में अबतक घायल जवान
25 फरवरी 2021 को चैनपुर प्रखंड के रोरेद गांव के जंगल में भाकपा माओवादियों ने आइइडी बम ब्लास्ट किया था। जिसमें सीआरपीएफ-218 बटालियन के जवान रॉबिन्स कुमार के दोनों पैर उड़ गया था। हेलीकॉप्टर से घायल को रांची ले जाया गया था।
13 जुलाई 2021 को कुरूमगढ़ थाना के केरागानी जंगल में IED ब्लास्ट में जवान विश्वजीत कुंभकार घायल हो गया था।उसे हेलीकॉप्टर से रांची ले जाया गया था। जबकि एक खोजी कुत्ता शहीद हो गया था।शाम को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ भी हुई थी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

