प्रतिनिधि,बड़कागांव। वन विभाग एवं बड़कागांव पुलिस की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नापो खुर्द गांव से पांच अवैध आरा मशीन सहित सात गाड़ी लकड़ी जब्त किया। उक्त कार्रवाई हजारीबाग के सहायक वन संरक्षक एके परमार तथा बड़कागांव रेंजर कमलेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त रूप से की गई।कार्रवाई में 5 अवैध आरा मशीन, 7 गाड़ी कीमती लकड़ी का बोटा तथा लकड़ी का पटरा जब्त करके बड़कागांव वन विभाग कार्यालय परिसर लाया गया।
मामले को लेकर सहायक वन संरक्षक एके परमार ने बताया कि कार्रवाई में छह आरोपियों को चिन्हित किया गया है। जिन पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों में नापोखुर्द निवासी कुलदीप राणा, प्रभु राणा, टिंकू साव, धनेश्वर राणा, गणेश राणा, छोटे लाल साव हैं।
कार्रवाई में बड़कागांव पुलिस एएसआई संजय कुमार ,वनपाल पदाधिकारी रामचंद्र प्रसाद, वनरक्षी भोला साहू ,केशव महतो, मनोरंजन कुमार, संतु कुमार, चंदन सिंह, अजय यादव, कृष्णा प्रसाद, विनोद बेसरा के अलावा हजारीबाग वन क्षेत्र, बड़कागांव वन क्षेत्र, बरही वन क्षेत्र, चौपारण वन क्षेत्र की टीम शामिल थी।





