प्रतिनिधि,गोला। सुवर्ण वणिक धर्मशाला में सोमवार को रामगढ़ विधानसभा स्तरीय केन्द्रीय योजनाओं के लाभ लेने वाले लाभुकों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इसके वह लाभुक अवश्य आने का कष्ट करें तथा इनके अलावा गोला मंडल के पदाधिकारीगण, मंच मोर्चा अध्यक्षगण, शक्ति केंद्र के संजोयक सह संयोजक, सांसद प्रतिनिधि, सक्रिय सदस्यगण जिला के पदाधिकारीगण जो गोला मंडल में निवास करते हो बूथ अध्यक्षगण से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।





इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप पर भाजपा प्रदेश के महामंत्री प्रदीप वर्मा, हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा, जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहता, जिला उपाध्यक्ष सह गोला मंडल प्रभारी राजु चतुर्वेदी के साथ जिलास्तर के पदाधिकारीगण शामिल होंगे।उपरोक्त जानकारी गोला मंडल भाजपा महामंत्री जितेन्द्र साहु ने दी।