पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव।विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा ने उपायुक्त हजारीबाग,पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी बड़कागांव ,अंचलाधिकारी बड़कागांव को ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाया है कि दिनांक 25-2-2020 को प्रखंड कार्यालय बड़कागांव में अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग, अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी बड़कागांव एवं एनटीपीसी त्रिवेणी सैनिक माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड बड़कागांव तथा पंचायत सिकरी के भू रैयत के हुए त्रिपक्षीय वार्ता में लिए गए निर्णय को जल्द लागू किया जाय तथा भू रैयत का यह आरोप है कि वार्ता में जो निर्णय लिया गया था,उसे तुरंत अमल किया जाय।
वार्ता मे एमडीओ कॉलोनी में लिए अधिग्रहित भूमि के वैसे भू स्वामी जो भूमि अधिग्रहण के उपरांत भूमिहीन हो गए अथवा अत्यंत गरीब हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रोजगार से जोडा जायेगा।त्रिवेणी सैनिक द्वारा हुए एक अन्य मीटिंग में, जिसमें मुख्य तौर पर त्रिवेणी सैनिक के कार्यकारी निर्देशक जीएम एवं लैंड डिपार्टमेंट के एवज में 65 भू रैयत को रोजगार से सुनिश्चित किया गया था।
एक और बैठक में 18. 12. 2021 की त्रिवेणी सैनिक टी एसएमपीएल प्रबंधन मंगल सिंह शेखावत के साथ वार्ता किया गया था कि 19 मार्च 2021 को ग्यारह भू रैयतो को रोजगार से जोड़ दिया जायेगा और बचे हुए लोगों को 20.04. 2022 को भू रैयतो के साथ बैठकर सभी लोगों को रोजगार से जोड़ लिया जाएगा,लेकिन 18.12. 2021 से लेकर दिनांक 14.06. 2023 तक वार्तालाप करने के लिए बहुत प्रयास किया जाता रहा,लेकिन 3 वर्ष बीत जाने के उपरांत भी त्रिपक्षीय वार्ता नहीं किया गया। इससे दुखी होकर सभी भू रैयतो ने कंपनी के वादे के अनुसार रोजगार नहीं मिलता है तो बाध्य होकर 21जून को आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूरा जिम्मेवारी त्रिवेणी सैनिक माइनिंग के ऊपर होगा। ज्ञापन सौंपने में रघुनाथ कुमार, मुनेश्वर कुमार, जागेश्वर महतो, करम महतो, गुरुदयाल महतो,शशी कुमार शामिल थे।





