प्रतिनिधि,सिंदरी। मार्क्सवादी समन्वय समिति सिंदरी द्वारा आयोजित कामरेड एके राय के जन्म दिवस को संघर्ष दिवस के रूप में पीडीआईएल के मुख्य द्वार के गोलंबर में उनके तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।





अम्बुज कुमार मंडल ने अपने वक्तव्य में कहे कि कामरेड एके राय का जीवन में एक ही मकसद था शोषितो, पीड़ितों, आदिवासियों और मजदूरों के हक लिए संघर्षशील रहना।





सुरेश प्रसाद ने कहा कि राय साहब हक और अधिकार को प्राप्त करने के लिए संघर्ष को ही एक मात्र रास्ता चुने और वामपंथी ताकत ही दक्षिणपंथी ताकत को परास्त कर सकता है।विकास कुमार ठाकुर ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए संघर्ष को गला लगाना होगा।





कार्यक्रम में महालाल हांसदा, सहदेव सिंह, विरिचि महतो,नयन दत्ता, गौतम प्रसाद, नुनूलाल टुडू, विमल रवानी, दीपक बनर्जी, रोहित महतो, दीपू होरो,अमर सिंह, दशरथ ठाकुर के साथ अन्य साथी ने सहयोग दिया।