सपा गठबंधन में आई दरार, पूर्वांचल की कई सीटों पर आमने-सामने सहयोगी दल
सपा गठबंधन में आई दरार,पूर्वांचल की कई सीटों पर आमने-सामने सहयोगी दल <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का चुनावी दंगल पूर्वांचल में होगा।सातवें चरण के दंगल के लिए गुरुवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई।अब सिर्फ पर्चा जांच और नाम वापसी होनी है।इस बीच समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों में दरार पड़ती हुई नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल ही वो इलाका है,जहां समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और अपना दल कमेरावादी का अधिक प्रभाव है।
गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन समीकरण बनता बिगड़ता हुआ दिखाई दिया। समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन मिर्जापुर की मझवां विधानसभा और मड़िहान विधानसभा से अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया।इन दोनों विधानसभा सीटों पर सपा का सहयोगी दल अपना दल के प्रत्याशी पहले ही नामांकन कर चुके हैं।सोनभद्र जिले की घोरावल विधानसभा में भी यही हाल रहा।अपना दल ने भी अपने प्रत्याशी का नामांकन करवा दिया है।यहां पहले ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन कर दिया हैं।
जौनपुर जिले की कई विधानसभा सीटों पर सुभासपा और सपा दोनों दलों के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है।वाराणसी में अपना दल और सपा गठबंधन की तरफ से दो दिन पहले मड़िहान विधानसभा से अवधेश सिंह उर्फ पप्पू और मझवां विधानसभा से हाल ही में सपा में शामिल हुए दामोदर मौर्य ने नामांकन किया था।इस बीच नामांकन के अंतिम दिन मझवां विधानसभा से सपा से रोहित शुक्ला उर्फ लल्लू और मड़िहान विधानसभा से रविंद्र बहादुर सिंह ने नामांकन कर दिया। सोनभद्र जिले में घोरावल विधानसभा से सपा से जहां इं. रमेशचंद्र दूबे ने बुधवार को नामांकन किया था,तो वहीं गुरुवार को अपना दल कमेरावादी से सुरजीत सिंह पटेल ने नामांकन कर ताल ठोंक दी है।
जौनपुर जिले में जफराबाद विधानसभा से सुभासपा के जगदीश नारायण राय और श्रीराम यादव ने नामांकन किया। सदर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक अरशद खान और पप्पू मौर्या ने दावेदारी की। मुंगरा बादशाहपुर विधानसभा से भी सपा से पंकज पटेल और दिलीप राय बलवानी ने नामांकन कर दिया है।
सुभासपा के जौनपुर जिलाध्यक्ष बृजभान राजभर के अनुसार पार्टी ने जगदीश नारायण के पक्ष में समय से सिंबल जारी कर दिया था। वहीं सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव का कहना है कि सदर व मुंगरा में दो-दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। केन्द्रीय कार्यालय जल्द ही एक प्रत्याशी को अधिकृत कर देगा।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

