सपा नेता सड़क पर की महिला के साथ बदसलूकी, अनुराग ठाकुर ने कहा,यही है लाल टोपी के काले कारनामे
सपा नेता ने सड़क पर की महिला के साथ बदसलूकी,अनुराग ठाकुर ने कहा, यही है लाल टोपी के काले कारनामे <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले राजनीतिक पार्टियां ऐड़ी से लेकर चोटी तक पूरी ताकत लगाकर चुनाव प्रचार में जुटी हैं।डोर-टू-डोर कैंपेन हो रही है,पर्चे बांटे जा रहे हैं और लोगों से अपने पक्ष में वोट के लिए अपील की जा रही है।इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो की वजह से भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी को घेरने का मौका मिल गया। वीडियो में सपा नेता एक महिला के कपड़ों पर पीछे से समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी की तस्वीर लगा स्टीकर चिपकाते हुए नजर आ रहे हैं।
भाजपा ने वीडियो को लेकर सपा पर तगड़ा हमला बोला है।भाजपा नेताओं ने इसे बदसलूकी करार देते हुए सपा को घेरना शुरू कर दिया है।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, यही है लाल टोपी के काले कारनामे। एक राह चलती महिला के साथ सपा नेता की बदसलूकी देखिए।ठाकुर ने आगे लिखा, जहां भरे हों ऐसे मनचले, यूपी क्यों उनके साथ चले।
आपकों बता दें कि वायरल वीडियो सूबे की राजधानी लखनऊ के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र का बताया जा रहा है। पश्चिमी विधानसभा से अरमान खान समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं। वीडियो के अनुसार सपा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर अभियान के तहत प्रचार कर रहे थे।कार्यकर्तओं के साथ एक बुर्का पहने हुए महिला भी थी।महिला आगे चल रही है और तभी पीछे से आ रहे एक सपा कार्यकर्ता उसके कपड़ों पर पीछे स्टीकर चिपका देता हैं। पीछे चल रहे सपा कार्यकर्ता बढ़िया है, बढ़िया है कहते हुए सुनाई देते हैं।जैसे ही महिला को एहसास होता है कि उसके कपड़ों पर कुछ चिपकाया गया है,तो वह पीछे मुड़ती है और स्टीकर को अपने कपड़ों से हटाने की कोशिश करती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को सपा ने पहले फर्जी बताया था। फिर वीडियो में नजर आने वाले महिला-पुरुष ने खुद सोशल मीडिया पर आकर सफाई दी। दोनों ने कहा कि हम तो भाई बहन जैसे हैं।इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। हम साथ में जनसंपर्क कर रहे हैं। हमारे हंसी-मजाक को चुनावी मुद्दा बनाया जा रहा है। कुछ गंदी मानसिकता के लोग वीडियो वायरल कर रहे हैं। हम भाई-बहन आपस में हंसी मजाक करते रहते हैं।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

