सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के बिगड़े बोल, राजा भइया को कहे अपशब्द
सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के बिगड़े बोल,राजा भइया को कहे अपशब्द <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़।जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के कभी आगे पीछे 24 घंटे घूमने वाले गुलशन यादव जिससे राजनीति का पहाड़ा पढ़ना सीखे और हैसियतदार बने अपने पुराने वो दिन भूल गए।सोमवार को राजा भइया पर प्रतिक्रिया देते समय शब्दों की सारी मर्यादा ही लांघ दी। विधानसभा के रैयापुर गांव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार गुलशन यादव के बोल बिगड़ गये। गुलशन ने राजा भइया को अपशब्द कहा।
यूपी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कुंडा विधानसभा से गुलशन यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।गुलशन यादव चुनाव प्रचार के दौरान एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए राजा भइया को लेकर जिन शब्दो का प्रयोग किया हैं, वो कतई मर्यादित भाषा नहीं है। गुलशन अपने संबोधन में समाज के लिए किए गए कार्यो के बारे में और मौका मिलने पर कुंडा क्षेत्र में कौन सा कार्य करायेगे, इसके बारे में कोई जानकारी नही दे रहे हैं।
गुलशन यादव अपने संबोधन में भाषण सिर्फ दूसरे प्रत्याशी को ही बुरा भला कहने में लगे रहे,जबकि इस बात से कुंडा ही नहीं बल्कि प्रतापगढ़ और आसपास के जिलों के लोग जानते है कि गुलशन यादव आज जो भी कुछ है वो राजा भइया की ही देन है।क्या एक प्रत्याशी को इस तरह से सार्वजनिक तौर पर मंच से संबंधित करना चाहिए। इस घटिया कृत्य से समाज में क्या असर पड़ेगा,इसका ज्ञान शायद गुलशन यादव को नहीं है। चुनाव आयोग को इस तरह के बयानबाजी करने वालों पर सख्ती के साथ पाबंदी लगानी चाहिए,क्योंकि इससे समाज में हिंसा फैल सकती है।एक दूसरे के समर्थक आमने-सामने हो सकते हैं।
आपको बताते चले कि सपा प्रत्याशी गुलशन यादव के भाई सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव फिल्मी स्टाइल में अपने गुर्गों के साथ धमकाते थे। धमकाने का वीडियो भी वायरल हुआ था। वायरल वीडियो और एक दलित उत्पीड़न के मामले में सलाखों के पीछे है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

