लखनऊ।उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बाद भी विधानसभा चुनाव प्रदेश में सियासी गर्मी पैदा किए हुए हैं। चुनावी गर्मी के आगे कड़ाके की ठंड बेअसर है।कल भारी बारिश में स्याना में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का जनसंपर्क जारी रहा।

इस बार विधानसभा चुनाव में कई ऐसे चेहरे भी मैदान में हैं,जो सुर्खियों और सोशल मीडिया पर कब्जा किए हुए हैं।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ के हस्तिनापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं कलाकार अर्चना गौतम के बाद अब समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी चंद्रवती वर्मा भी इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।अब अर्चना गौतम के बिकनी फोटोज वायरल हो रहे हैं,वहीं गौतम के डांस और फिटनेस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है।सपा ने वर्मा को हमीरपुर की राठ सुरक्षित विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर चंद्रवती वर्मा के डांस के साथ ही एक्सरसाइज करते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।चंद्रवती एक वीडियो में अपनी फ्रेंड के साथ कसरत करती नजर आ रही हैं।चंद्रवती की फिटनेस ने लोगों को काफी प्रभावित किया है।चंद्रवती वर्मा का जन्म 2 अक्टूबर 1993 को हुआ था और वो बीपीएड कर चुकी हैं।लंबे समय से फिटनेस ट्रेनर के तौर पर काम कर रही हैं और अपना जिम भी चलाती हैं।चंद्रवती पिछले कुछ सालों से समाजसेवा में भी सक्रिय हैं।

चंद्रवती पहले वह हैदराबाद में रहती थीं,पिछले साल शादी के बाद यहां आ गईं।लोधी बहुल सीट से प्रत्याशी बनाई गईं हैं।चंद्रवती अनुसूचित हैं और उनके पति राजपूत हैं और ये भी फिटनेस ट्रेनर हैं।कई वीडियो में दोनों साथ दिखते हैं।चंद्रवती पहली बार चुनाव मैदान में उतरी हैं और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन पर भरोसा जताया है।

हमीरपुर के राठ सीट से समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस छोड़कर आए पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी को प्रत्याशी बनाने का निर्णय कर लिया था,लेकिन जब प्रत्याशी की घोषणा हुई तो अधिकतर लोग चंद्रवती वर्मा का नाम देखकर दंग रह गए।किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि चंद्रवती को टिकट दिया जा सकता है।सपा मुखिया अखिलेश यादव को लगता है कि चंद्रवती वर्मा उनके लिए ये सीट जीत सकती हैं।