सब्जी बेच रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली,जानें क्या है वजह
सब्जी बेच रही महिला को अपराधियों ने मारी गोली, जानें क्या है वजह <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड की राजधानी रांची में अपराधी बेखौफ हो गये हैं।अपराधी सब्जी बेचने वाली महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।महिला कांके थाना क्षेत्र के बोड़ेया महात्मा गांधी क्लब में रहती थी। दुलारी देवी सब्जी बेचती थी जबकि उसके पति बासुदेव साहू राजमिस्त्री हैं।
शुरुआती जांच पड़ताल में जमीन विवाद में इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दुलारी देवी रात करीब साढ़े आठ बजे चिरौंदी इलाके में सब्जी बेच रही थी। इस बीच, हमलावर पहुंचा और दुलारी देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची बरियातू पुलिस ने महिला को रिम्स भेजा।जहां पर डॉक्टरों ने महिला मृत घोषित कर दिया।
दुलारी देवी के रिश्तेदारों ने बताया कि वह वर्षों से सब्जी बेचकर परिवार चलाती थी। दुलारी देवी को एक माह पहले कुछ लोगों ने जान से मार डालने की धमकी दी थी। परिजनों के मुताबिक संभवत: जमीन विवाद में ही उनकी हत्या की गई है। इस संबंध में बरियातू थाना में मृतक के परिवार वालों की ओर से लिखित सूचना दी गई है। पुलिस परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर कार्रवाई कर रही है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

