सरकारी अकाउंट हैकरों के निशाने पर,यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक, सीएमओ का अकाउंट भी हो चुका है हैक
सरकारी अकाउंट हैकरों के निशाने पर,यूपी सरकार का ट्विटर अकाउंट हैक,सीएमओ का अकाउंट भी हो चुका है हैक <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय का ट्विटर अकाउंट हैक होने के महज तीन दिन बाद सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट को भी हैक कर लिया गया है।एक के बाद एक सरकार से जुड़े ट्विटर अकाउंट हैक हो रहे हैं,अब इससे सिक्योरिटी पर भी सवाल खड़ा होता हैं।सवाल ये भी उठ रहा है कि आखिर हैकर क्या हासिल करना चाहते हैं।बैरहाल एक घंटे में ये ट्विटर अकाउंट रीस्टोर कर लिया गया,लेकिन इसके बाद भी सवाल यही बना हुआ है कि कैसे सरकार का ट्विटर अकाउंट को हैकर इतनी आसानी से हैक कर लेते हैं।
आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस का ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है।हैकर्स ने अकाउंट की डीपी रिमूव कर दी है, बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदल दी गई है।सैकड़ों यूजर्स को टैग कर कई सारे ट्वीट भी कर दिए हैं। हैकर्स ने अकाउंट को हैक कर इस पर एनएफटी ट्रेडिंग शुरू कर दी है। इसमें एक पिन किया गया संदेश दिखाई दे रहा है जो किसी एनएफटी ट्रेडिंग से जुड़ा है। हैकर्स ने लगभग 45 मिनट में 100 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए। इनमें कई खातों को टैग किया गया। इनमें से अधिकतर एनएफटी और क्रिप्टो करेंसी से जुड़े हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय का ट्विटर अकाउंट शुक्रवार देर रात हैक हो गया था। हैकर ने मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्विटर अकाउंट की डीपी और बैकग्राउंड वाली तस्वीर बदलने के साथ ही सैकड़ों यूजर्स को टैग करके कई सारे ट्वीट भी कर दिए।बताया जा रहा है कि सीएमओ का यह अकाउंट लगभग 12.30 बजे के आसपास हैक कर लिया गया था। ये गड़बड़ी करीब 40 मिनट तक ऐसी ही बनी रही और 1.10 मिनट पर अकाउंट फिर रीस्टोर होना शुरू हुआ। मामले में साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आईटी एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। डीजीपी ऑफिस की साइबर टीम पूरे मामले की जांच करेगी।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

