प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। शनिवार को प्रखंड परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार आयोजित विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का शुभारंभ अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में पहुंचे आमलोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विभागों के विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ हीं योग्य लाभुकों के बीच परिसम्पतियों का वितरण करते हुए प्रमाण-पत्र दिए गए।
जानकारी देते हुए बीडीओ रंथु महतो ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 34, राशन 50, सेवा अधिकार 16,प्रधानमंत्री आवास योजना 20, बाल विकास परियोजना 59, मनरेगा 10, पशुपालन 81,स्वास्थ्य विभाग 250, अंचल कार्यालय 76,कृषि विभाग 46,वन विभाग 12, बिजली 2, उद्योग 2 व जेएसएलपीएस विभाग के 30 समेत कुल 688 मामलों में 6 शेष व अन्य सभी का निस्तारण कर दिया गया। शिविर में सीओ विजय दास, प्रमुख रीना कुमारी,पारा लीगल वॉलिंटियर राजेंद्र ओझा एवं टिकेश्वर साहु समेत संबंधित विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे।





