सिमरिया।सिमरिया-जबडा रोड पर गुरुवार शाम दो सड़क दुघर्टना में एक पत्रकार सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद सिमरिया पुलिस ने एक वाहन को कब्जे में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम लगभग पौने सात बजे दुंदुआ के पास अज्ञात वाहन से टकराकर मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई।घटना के बाद मौके से कोयला वाहन भाग निकला।सिमरिया से अपने घर टिकुलिया जा रहे पत्रकार शशिभूषण सिंह को बन्हे के पास एक कोयले का वाहन अपनी चपेट में ले लिया।लोगों ने शशिभूषण को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।अस्पताल में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग जुटे हुए थे। पुलिस तीन अन्य शवों को कब्जे में लेकर पहचान कराने में जुटी है।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने रात लगभग नौ बजे से सिमरिया चौक को एक घंटे तक जाम कर दिया।जाम के कारण सिमरिया-चतरा के अलावा सिमरिया-हजारीबाग, सिमरिया-बालूमाथ और सिमरिया-टंटवा रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।