सीएम सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को पड़ा भारी, गिरिडीह में केस दर्ज
सीएम सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को पड़ा भारी, गिरिडीह में केस दर्ज <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

गिरिडीह।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा को भारी पड़ा है।पूर्व विधायक के खिलाफ गिरिडीह नगर थाने में शुक्रवार देर रात को एफआईआर दर्ज की गई है।ये एफआईआर झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह जिला कोषाध्यक्ष गौरव कुमार की दी गई शिकायत पर दर्ज की गई है।नगर थाने में 62/22 धारा 500/504/506 भादवि और 67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर दर्ज हुई है।
गौरव कुमार का कहना है कि 27 मार्च को बोकारो जिला के दुग्धा में झारखंड भाषा संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में सूर्य सिंह बेसरा ने मुख्यमंत्री व उनके प्रेस सलाहकार पिंटू श्रीवास्तव को लेकर काफी आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। इससे झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्त्ता काफी दुखी हैं। सूर्य सिंह की इस टिप्पणी झामुमो संगठन के साथ साथ पूरा समाज आक्रोशित हैं। सूर्य सिंह के इस भाषा मुख्यमंत्री के साथ साथ राज्य की छवि भी धूमिल हुई है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

