प्रतिनिधि,टंडवा (चतरा)। बुधवार को एक महीने के अंदर दूसरी बार ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण को लेकर सीओ द्वारा आयोजित किसुनपुर में वनाधिकार समिति की बैठक पूरी तरह से विफल हो गया। निर्धारित समय में बैठक कराने पहुंचे राजस्व कर्मचारी शिवकुमार मंडल काफ़ी देर तक सामुदायिक भवन के समीप समिति के सदस्यों समेत ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों की बाट जोहते रहे। जहां मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा।
बता दें उक्त बैठक को लेकर अंचल कार्यालय की ओर से पिछले दिनों पत्रांक 693 दिनांक 30 जून को बैठक आयोजित किया गया था।जहां ग्रामीणों द्वारा जानकारी नहीं होने व ट्रांसपोर्टिंग सड़क निर्माण को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई थी। वहीं पुनः पत्रांक 788 के माध्यम से बैठक आयोजित किया गया था।जहां जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौके पर नहीं पहुंचकर मानों अपनी आपत्ति के संकेत दे दिए हैं।





