सीता सोरेन की तरफ से बेटी जय श्री ने संभाला मोर्चा, फूंकेंगी आंदोलन का बिगुल,कल रांची में होगा सम्मेलन
सीता सोरेन की तरफ से बेटी जयश्री ने संभाला मोर्चा, फूंकेगी आंदोलन का बिगुल, कल रांची में होगा सम्मेलन <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा में सीता सोरेन व लोबिन हेंब्रम को लेकर चल रही खींचतान के बीच सीता सोरेन की बेटी जय श्री खुल कर सामने आ गयी हैं। उन्होंने छह अप्रैल को पुराने विधानसभा सभागार में दुर्गा सोरेन सेना का राज्यस्तरीय सम्मेलन बुलाया है।दुर्गा सोरेन सेना की केंद्रीय अध्यक्ष जय श्री सोरेन ने बताया कि यह संगठन का पहला राज्यस्तरीय सम्मेलन है।इसमें केंद्रीय पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की जायेगी. साथ ही भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठन विस्तार व आंदोलनात्मक कार्यक्रम पर चर्चा की जायेगी।
जय श्री ने कहा कि जल,जंगल और जमीन की लड़ाई और आदिवासी-मूलवासियों के हितों की रक्षा को लेकर चले लंबे संघर्ष में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सबसे बड़े पुत्र होने के नाते स्वर्गीय दुर्गा सोरेन ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।उनके अधूरे सपने को पूरा करने और हर घर के अंधियारे को दूर कर उजियारा फैलाने के लिए अब फिर नया उलगुलान होगा।
जय श्री ने कहा कि जल,जंगल और जमीन समेत विभिन्न मापदंड में झारखंड देश के अन्य अग्रणी राज्यों से काफी पिछड़ा है।जल की बात करें, तो एसडीजी 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, पेयजल और स्वच्छता मामले में झारखंड का देशभर के 28 राज्यों में 19वां स्थान है। झारखंड की स्थिति बिहार से भी खराब है
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

