प्रतिनिधि,भुरकुंडा। मंगलवार को ऑफिसर्स क्लब भुरकुंडा में सीसीएल सीकेएस के मध्य क्षेत्र के द्वारा L20 सम्मेलन का आयोजन किया गया। L20 सम्मेलन का शुरुआत मां भारती, भगवान विश्वकर्मा और श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र में पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात सम्मेलन में उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
एल 20 सम्मेलन का उद्घाटन उद्बोधन में सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष मनोज कुमार रजक ने कहा कि हमें संगठित एवं असंगठित वर्ग के मजदूरों के आजीविका योग्य मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा आदि के क्षेत्र में बहुत काम करने की जरूरत है,जिसके लिए भारतीय मजदूर संघ अग्रणी भूमिका निभाते हुए मजदूर वर्ग के हित हेतु कृत संकल्प है। झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री ब्रजेश कुमार ने L20, भारतीय सभ्यता-संस्कृति एवं पर्यावरण के सम्बंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा इस संबंध में अपनी भूमिका तय का आह्वाहन किया।
सम्मेलन को भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश भवन निर्माण मंत्री ब्रज किशोर पासवान, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अविनेश कुमार, रामविनय त्रिपाठी, बीएमएस रामगढ़ जिला अध्यक्ष अनुपलाल चौधरी, हज़ारीबाग क्षेत्र के सीसीएल सीकेएस कल्याण बोर्ड सदस्य माया मेहता ने सम्मेलन को संबोधित किया। L20 कार्यक्रम की अध्यक्षता सीसीएल सीकेएस के अध्यक्ष मनोज कुमार रजक एवं संचालन महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया।
इस एल 20 सम्मेलन में सीसीएल सीकेएस के संयुक्त महामंत्री निर्गुण महतो, उपाध्यक्ष विशाल कुमार, मंत्री शशिभूषण सिंह, सुधीर कुमार, अनूप सिंह, बरका-सयाल, कुजू, हज़ारीबाग, रजरप्पा , अरगड्डा, सी डब्ल्यू एस एवं मुख्यालय क्षेत्र के अध्यक्ष सचिव सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे।





