लखीमपुर खीरी।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रण से अभी तक पूरी तरह से गायब केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी बुधवार को नजर आए।लखीमपुर हिंसा में बेटे की गिरफ्तारी को लेकर घिरे अजय मिश्रा कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 12 बजे बनबीरपुर मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान किया।मतदान करने के बाद वो विक्ट्री साइन बनाते हुए निकले।इस दौरान उनके समर्थक भी मतदान केंद्रों पर देखे गए, लेकिन इस दौरान उनके साथ बेटा आशीष मिश्रा नहीं दिखा। जिसे हाल ही में कोर्ट से जमानत मिली है।टेनी के बेटे पर केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों को जीप से कुचलने का आरोप है।लखीमपुर में इस बार किसान आंदोलन को लेकर हुई हिंसा यूपी चुनाव का एक बड़ा मुद्दा है।

अक्टूबर महीने में किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर चीप चढ़ाए जाने के मामले में अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा आरोपी है। विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग करता रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की सभी 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया था।