जमशेदपुर।आदित्यपुर में स्वर्णरेखा परियोजना की महिला कर्मचारी 20 वर्षीय उषा रानी महतो की गुरुवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गयी।हत्या के बाद शव जलाने की भी कोशिश की गयी।उषा परियोजना के चांडिल कांप्लेक्स में पदस्थापित थी।हत्या का शक मृतका के पूर्व प्रेमी चाकुलिया के नामोपाड़ा के रहने वाले राजेश कुमार पर है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतिका उषा रानी के पिता की एक साल पहले मानगो में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी।उनके अनुकंपा पर उषा रानी की नौकरी तीन माह पहले लगी थी।उषा आदित्यपुर न्यू स्वर्णरेखा कॉलोनी के सी ब्लॉक के चौथे मंजिल पर क्वार्टर नंबर-39 में अकेली रहती थी।
गुरुवार शाम उषा की बहन अनीमा कुमारी ने उषा को मिलाया फोन न उठने पर शक हुआ तो अनीमा ने आदित्यपुर के युवक फोन कर बहन के क्वार्टर पर जाकर देखने को कहा।उषा की शादी इस युवक से होने वाली थी।युवक कमरे में गया तो बाहर से दरवाजा खुला था और उषा का लहूलुहान शव पड़ा था।शव देखते ही युवक ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और मकान को सील कर दिया।पुलिस फॉरेंसिक जांच कराएगी।घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।
एसडीओपी हरविंदर सिंह के अनुसार लड़की की जिससे शादी होनेवाली थी,उसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उषा के शरीर से अत्यधिक रक्तश्राव हो चुका था, जिससे उसकी मौत हो गयी। किसने हत्या की है अभी इसपर कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन खुलासा जल्द ही होगा।





