स्वामी हुए साइकिल पर सवार, अखिलेश को बताया यूपी का भावी सीएम
स्वामी हुए साइकिल पर सवार,अखिलेश को बताया यूपी का भावी सीएम <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी से बगावत का बिगुल बजाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को साइकिल की हैंडिल अपने हाथों में थाम ली है।स्वामी के साथ धर्म सिंह सैनी ने भी साइकिल की हैंडिल थाम ली है। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्हें साइकिल की हैंडिल थमाई गई। बृजेश प्रजापति, भगवती प्रसाद सागर, मुकेश वर्मा, रोशन लाल वर्मा, विनय शाक्य, अपना दल के चौधरी अमर सिंह, युसुफ अली, नीरज मौर्य, हरपाल सैनी, बलराम सैनी, राजेंद्र प्रताप सिंह पटेल, अयोध्या प्रसाद पाल, बंशी सिंह पहड़िया, अमर नाथ सिंह मौर्य, प्रदीप चौधरी ने साइकिल की हैंडिल थामी है।सपा के इस कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती हुई नजर आई।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने साइकिल की हैंडिल थामने के बाद ही भाजपा पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसी सुनामी आएगी की भाजपा के परखच्चे उड़ जाएंगे।जिनको हमारी बातें सुनने का समय नहीं मिलता था। हमारे इस्तीफ़े से उनकी नींद हराम हो गई है। भाजपा के लोग आरोप लगा रहे हैं कि 5 साल क्यों नहीं गए।साथ ही बेटे के लिए पार्टी छोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
स्वामी ने कहा कि पिछड़ों, दलितों और शोषितों की वजह से ये केशव मौर्य और स्वामी प्रसाद का नाम उछालकर सत्ता में आये।तब कहा गया कि सीएम या तो केशव होंगे या स्वामी प्रसाद लेकिन पिछड़ों की आंखों में धूल झोंककर गोरखपुर से लेकर सीएम बना दिया। 80 और 20 का नारा दे रहे हैं लेकिन अब लड़ाई 15 और 85 की होगी, 85 तो हमारा है, 15 में बंटवारा है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

