प्रतिनिधि,चतरा। पुलिस कप्तान राकेश रंजन के कुशल नेतृत्व में शराब,अफीम एवं ब्राउन शुगर के सौदागरों के विरुद्ध पुलिस जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर गिरफ्तार कर रही है। उसी कड़ी में पुलिस ने शनिवार को अफीम तस्करी के आरोप में तीन महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस को जिले में सक्रिय नशे के पैडलरों के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज पुलिस की स्पेशल टीम ने हंटरगंज थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जयमंगला बस से तस्करी कर बिहार ले जा रहे अफीम की खेप के साथ 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने गिरफ्तार दोनों महिलाओं के पास से 5 किलोग्राम अफीम व विभिन्न कंपनियों के तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों महिलाएं देवंती देवी (22 वर्ष ) पति दुर्गा मुंडा और दमिया कुमारी (20 वर्ष) पति धनेश्वर उराव रातों रात मालदार बनने की लालच में नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे थे,लेकिन पुलिस उनके बनाए नापाक मंसूबे पर पानी फेरने में सफल रही।
गिरफ्तार महिलाओं ने पुलिस पूछताछ में बताया कि सदर थाना क्षेत्र के तपेज क्षेत्र के निवासी युगल किशोर साव नामक व्यक्ति की पत्नी पूजा कुमारी ने अफीम को बिहार के गया पहुंचाने के लिए कहा था। गिरफ्तार महिलाओं के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युगल किशोर साव की पत्नी पूजा कुमारी को भी गिरफ्तार कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई कर रही है।।इस एसआईटी टीम में हंटरगंज सीओ मिथलेश कुमार,थाना प्रभारी सनोज चौधरी एएसआई शुशील टुडू एवं थाना के पुलिस बल के जवान शामिल थे।





