लखनऊ।हर घर जल योजना से बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र को लोगों को इस गर्मी में स्वच्छ पीने का पानी पर्याप्त मात्रा में मिलने लगा है।नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने युद्ध स्तर पर हर घर नल योजना का लाभ सैकड़ों गांव तक पहुंचाया है।सरकार के प्रयासों से अब गांव-गांव में घर-घर तक नल से पीने के पानी मिल रहा है।

पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम करने वाले बुंदेलखंड के सात और विंध्य के दो जिलों में लाखों लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।अभी तक 59202 से अधिक घरों तक पानी का कनेक्शन दे दिया गया हैं। 236808 से अधिक लोगों को इसका लाभ मिला है।बुंदेलखंड और विंध्य में कई पुरानी योजनाओं को भी नए सिरे से शुरू किया गया है।रेट्रोफिटिंग की इस योजना से 102445 से अधिक घरों तक पानी सप्लाई दी जा रही है। 409780 से ज्यादा लोगों को इस योजना का फायदा मिला है।

स्वच्छ जलापूर्ति से बनी बुंदेलखंड और विंध्य की नई पहचान

बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र कभी पानी लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम लोग करते थे,लेकिन नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की हर घर नल जल योजना से नई पहचान बन गई है।लोग अब वो दिन भूल गये हैं जब बूंद-बूंद पानी के लिए कई मीलों दूर जाना पड़ता था।झांसी में 1037 से अधिक घरों में पानी का कनेक्शन पहुंच गया हैं।ललितपुर में 5414, जालौन में 5203, हमीरपुर में 5779, बांदा में 9658, चित्रकूट में 2902 और महोबा में 11279 से अधिक घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंच गया हैं।

मिर्जापुर में 17930 और सोनभद्र में 321403 से अधिक परिवारों तक फंक्शनल हाउस होल्ड कनेक्शन का लक्ष्य को भी तेजी से पूरा करने में विभाग के अधिकारी जुटे हुए हैं।मिर्जापुर में रेट्रोफिटिंग योजनाएं पूरी की गई हैं। 24150 से अधिक परिवारों को इससे स्वच्छ पानी मिला है। बुंदेलखंड और विंध्याचल के 9 जिलों में पुरानी योजनाओं को नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने तेजी से पूरा किया है।

मिर्जापुर में 62 में से 59 रेट्रोफिटिंग योजनाएं पूरी हो चुकी हैं।इससे 24150 से अधिक परिवारों को शुद्ध पानी मिल रहा है।सोनभद्र में 10974 से अधिक घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंच चुका हैं।जालौन में 9156, झांसी में 20969, ललितपुर में 1450, महोबा में 11966 से अधिक परिवारों को योजना का लाभ मिलना शुरू हो चुका है। हमीरपुर में 10554 और चित्रकूट में 835 से अधिक परिवारों तक पानी का कनेक्शन पहुंच चुका हैं।बांदा में 12391 से अधिक घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंच गया हैं।

बुंदेलखंड और विंध्य के आर्सेनिक से प्रभावित इलाकों में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए 26900 से ज्यादा घरों में पेयजल आपूर्ति शुरू कराई है।योजना से 107600 से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिल रहा है।जालौन में 2 योजनाओं से 1189 से अधिक घरों तक पानी कनेक्शन पहुंच गया हैं।

झांसी में 2400, ललितपुर में 5184, महोबा में 5062 से अधिक घरों तक पानी कनेक्शन दिया गया हैं। हमीरपुर में 1686, चित्रकूट में 1219, बांदा में सबसे अधिक 4596 परिवारों तक पानी कनेक्शन दिया जा चुका हैं।मिर्जापुर में 617 और सोनभद्र में ऑनगोइंग स्कीम से 10000 से अधिक घरों तक पानी का कनेक्शन पहुंच गया हैं।