हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी काशी, मां पार्वती का गौना कराने ससुराल पहुंचे बाबा विश्वनाथ
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी काशी,मां पार्वती का गौना कराने ससुराल पहुंचे बाबा विश्वनाथ, <Br/> <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणसी।हर साल होली से कुछ दिन पहले रंगभरी एकादशी आती है।ये एकमात्र एकादशी है जिसमें भगवान विष्णु के अलावा बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की भी पूजा की जाती है।सभी मंदिरों में भगवान के साथ होली खेली जाती है। 14 मार्च को पूरे देश में रंगभरी एकादशी मनाई जाती है।इस दिन ही बाबा भोलेनाथ माता पार्वती के गौने की रस्म के लिए ससुराल जाते हैं।इस एकादशी का भव्य आयोजन आपको आध्यात्मिक नगरी काशी में ही देखने को मिलेगा।आइए बताते हैं काशी की इस सैकड़ों साल पुरानी परंपरा से जुड़ी कुछ बातें
काशी में धूमधाम से मनाई गई रंगभरी एकादशी
आध्यात्मिक नगरी काशी की पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान है। 7 वार और 9 त्योहार की अद्धभुत परंपरा सदियों से काशी को अलग बनाते आ रहे है। हर साल 14 मार्च को आध्यात्मिक नगरी काशी में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के गौने की रस्म अदा की जाती है।इस परंपरा की शुरुआत काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत के परिवार द्वारा 358 साल पहले शुरू की गई थी।इस परंपरा को आज-तक निभाया जा रहा है।
महाशिवरात्री के दिन महादेव और माता पार्वती का विवाह होता है। इसके बाद रंगभरी एकादशी के दिन गौने की रस्म होती है। इस अद्धभुत कार्यक्रम का साक्षी बनने के लिए सिर्फ काशी से ही नहीं, बल्कि देशभर से लोग वाराणसी पहुंचते हैं और इस दिन भक्त अपने कंधे पर रजत पालकी लेकर बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती की प्रतिमा लेकर बनारस की गलियों से निकलते हैं, जिसपर लोग जमकर रंग और गुलाल बरसाते हैं।
काशी वासियों को रंगभरी एकादशी का बड़ी बेसब्ररी से इंतजार रहता है। इस दिन पूरी आध्यात्मिक नगरी काशी होली के रंग में रंगी हुई नजर आती है।हर एक काशीवासी बाबा भोलेनाथ को रंग लगाना चाहता है।यहां लाखों की संख्या में भीड़ गलियों में उमड़ पड़ती है।हर-हर महादेव के गगनचुंबी जयकारों के साथ आध्यात्मिक नगरी काशी में होली का उल्लास अपने चरम पर पहुंच जाता है।
संबंधित ख़बरें

हरियाणा: 582 विलेज नॉलेज सेंटर, राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक समेत नायब सरकार के कई ऐतिहासिक फैसले

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत
● ब्रेकिंग

प्रयागराज में टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का आंदोलन उग्र, कफन ओढ़कर किया चक्काजाम
● ब्रेकिंग

