हज़ारीबाग।गुरुवार की सुबह जिले की चरही घाटी में सुबह बड़ा हादसा हुआ।घाटी में एक ट्रेलर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गयी तो ट्रक खाई में गिर गयी।हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर घायल हो गए।हादसे के बाद काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा।क्रेन से पलटी हुई गाड़ी को हटाकर जाम खुलवाया गया।

यह हादसा सुबह में हुआ।रांची से लौट रहे हज़ारीबाग के रहने वाले देवेंद्र सिंह देव ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। देवेन्द्र सिंह ने ही दोनों ड्राइवरों को उनके घरवालों से बात कराई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दोनों गाड़ियों के घायल ड्राइवर को इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल भेजा गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। घाटी में गिरी गाड़ी को निकाला जा रहा है।

आपको बता दें कि हज़ारीबाग की चरही घाटी के इस इलाके में बार बार हादसे होते हैं। कल बुधवार को अलग अलग दुर्घटनाओं में यहां तीन लोगों की मौत हो गयी। गुरुवार को फिर उसी जगह पर घटना घटी। बताया जा रहा है कि यहां पहुंचकर गाड़ियों के ड्राइवर भ्रमित हो जा रहे हैं। इस वजह से भारी और बड़े वाहनों के चालक गाड़ी पर नियंत्रण नही कर पाते हैं और बार बार हादसे होते रहते हैं।