प्रतिनिधि,जरमुंडी। गोटा भारोत सिदो कान्हू हूल बैसी दुमका एवं तिलका मांझी युवा क्लब खरबिला के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को जरमुंडी प्रखण्ड अंतर्गत खरबिला पंचायत के चरघरा गांव में एक बैठक आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता वार्ड सदस्य मोनिका सोरेन के द्वारा किया गया।
हूल दिवस के शुभ अवसर पर होने वाली पदयात्रा जो 26जून सिदो कान्हू चौक (पोखरा चौक) दुमका से 30जून 2023 तक शहीद ग्राम भोगनाडीह तक की जायेगी। संताल हूल के महानायक अमर शहीद सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरो मुर्मू, फूलो मुर्मू, झानो मुर्मू ,तिलका मांझी, शाम परगना एवं हजारों वीरों के बलिदानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से ही ये पदयात्रा का आयोजन किया जाता रहा है।
बैठक में ग्राम के (मांझी हाड़ाम) बुधराय हेम्ब्रम, (जोग मांझी) बाबूधन हांसदा, (सेविका) लीलावती मुर्मू, (सहिया) सकोदी किस्कू, सुलेमान मरांडी, राम हेम्ब्रम सर्किल हेम्बम, समीर हांसदा, संजय हेम्ब्रम उपस्थित थे।बैठक का संचालन सामूदायिक नेता सनातन टुडू के द्वारा किया गया।





