रांची।उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का बुलडोजर बाबा का अतिक्रमण निरोधी अभियान पूरे देश में सुर्खियों में जबरदस्त छाया हुआ है।अब झारखंड में अवैध मकान और दुकान हटाने के लिए जल्‍द ही बुलडोजर चलेगा। आदित्‍यपुर नगर निगम ने पूरी लिस्‍ट तैयार कर ली है। नगर निगम ने बीते दिनों ही नया बुलडोजर मंगाया है। आदित्‍यपुर में अब अतिक्रमण हटाया जाएगा।





आपको बता दें कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए एक नया बुलडोजर मंगाया गया है। इसके साथ ही अपर नगर आयुक्त ने सभी नगर प्रबंधक व अभियंत्रण शाखा के कनीय अभियंता को समन्वय बनाकर सिटी में अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार अभियान चलाने का निर्देश दिया है। नगर निगम की ओर से जिन लोगों को पहले अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया था,अब उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इससे पहले नगर निगम ने अतिक्रमण करने वालों से जवाब भी मांगा था,लेकिन अभी तक अवैध मकान और दुकान वालों ने कोई जवाब निगम को नहीं दिया है।अब बिना सूचना दिए ही अतिक्रमण कब्‍जा हटाने की कार्रवाई करने करने के लिए कड़ा फैसला निगम की ओर से लिया गया है।नगर निगम के अतिक्रमण शाखा के प्रभारी लेमांशु कुमार ने सरकारी जमीन,सड़क,चौक-चौराहे आदि से कब्‍जा हटाने के लिए फुलप्रूफ रणनीति बनाई है।





लेमांशु कुमार ने बताया कि बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।जरूरत पड़ने पर उस इलाके के थाना पुलिस का भी सहयोग अवैध कब्‍जा हटाने में लिया जाएगा। सिटी में चल रहे अवैध होटल, आवास समेत दुकानों की पूरी लिस्‍ट तैयार कर ली गई है। मकान-दुकान तोड़ने से पहले एक बार फिर से कम समय का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जाएगा। इधर आदित्‍यपुर के श्रीडूंगरी पार्क की देखरेख का जिम्‍मा ठाकुर इंटरप्राइजेज को दिया गया है। फर्म ने पार्क के रखरखाव व संचालन के लिए कुल 2.10 लाख रुपये की सर्वाधिक बोली लगाई।