रांची। कई तरह के राजनीतिक कयासो और पल-पल बदल रहे राजनीतिक हालात के बीच आज मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुआई में झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है।इसमें कई बड़े और सधे फैसले लिए जाएंगे।इस दौरान अलग-अलग विभागों के 20 से अधिक प्रस्‍तावों पर कैबिनेट में चर्चा होगी। जिस पर सरकार की ओर से सीएम हेमंत सोरेन अंतिम मुहर लगाएंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से बताया गया है कि झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक राजधानी रांची में मंगलवार 26 अप्रैल 2022 को शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में बुलाई गई है।





प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रालय कक्ष में मंगलवार को हो रही राज्य कैबिनेट की बैठक के लिए अभी तक एक दर्जन प्रस्ताव स्वीकृत हुए हैं। सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इनमें से अधिकतर ऐसे प्रस्ताव हैं जिन पर पिछली कैबिनेट बैठक के दौरान चर्चा नहीं की जा सकी थी।हाल के दिनों में सरकार के सामने कई ऐसे मुद्दे आए हैं, जिनपर कैबिनेट की स्वीकृति जरूरी है, उन पर मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा होगी।