बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ब्रजेश पाठक का अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने सिलसिला लगातार जारी है।इसी क्रम में डिप्टी सीएम सोमवार को मरीज बनकर बाराबंकी जिला अस्‍पताल की ओपीडी में पहुंचे और लाइन में खड़े होकर पर्चा बनवाया।मास्क लगा होने की वजह से पहले तो लोग उनको कोई पहचान नहीं पाया,लेकिन पता चलने पर हड़कंप मच गया। लगभग 40 मिनट के निरीक्षण के दौरान वहां पर मिली कई कमियों के बाद जिम्मेदार चिकित्सों तथा अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।





मिली जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे जिला अस्पताल में प्रशासनिक अमले को छोड़कर निजी वाहन से पहुंच कर पहले अस्पताल की सेवाओं की सच्चाई को परखा और इसके बाद लाइन में खड़े होकर पर्चा भी बनवाया। एक ही काउंटर पर पर्चा बन रहा था। इस पर उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को फटकार लगाई। एक चिकित्सक के कोर्ट जाने की जानकारी मिलने पर फोन पर जानकारी ली और झूठी सूचना देने पर नाराजगी जताई। खराब मिले वाटर कूलर को ठीक कराने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए निर्देश दिए।





आपको बता दें कि डिप्टी सीएम का जिला अस्पताल में आपरेशन लगभग 40 मिनट तक चला और अस्पताल के विभिन्न कक्षों में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत को जाना। डिप्टी सीएम का हड्डी रोग विभाग में एक मरीज के पैर में ईंटा बंधा देखा तो नाराज़ होते हुए कहा कि यहां अभी भी जुगाड़ चल रहा है।एक कक्ष में पैक रखी मशीन के बारे में भी जानकारी ली।बताया गया कि चार महीने पहले ये मशीन आई थी,लेकिन इसका उपयोग न होने के कारण खोली नहीं गई।इस पर उन्‍होंने कहा कि अगर उपयोग नहीं था तो भी मशीन को चेक करना चाहिए था।

पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े मरीजों से स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी ली।अधिकारियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।





स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक साधारण व्यक्ति की तरह निजी वाहन से पहुंचे थे। मुंह पर मास्क लगाने के साथ ही शर्ट की आस्तीनें चढ़ा रखी थीं। महज तीन-चार मिनट में ओपीडी का निरीक्षण करने के बाद पर्चा बनवाने के लिए लाइन में खड़े गए थे। जानकारी होने पर सीएमएस डा. बृजेश सिंह, सीएमओ राम जी वर्मा, सांसद उपेंद्र सिंह रावत व भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।