धनबाद।जामा थाना क्षेत्र के दुमका मसलिया मुख्यमार्ग पर चुटोनाथ मंदिर गेट के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।





हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को फुलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया।अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अदित्य राज सिन्हा की भी मौत हो गयी।





मिली जानकारी के अनुसार पिता और पुत्र चुटोनाथ से प्रसाद खाकर दुमका दुधानी केवटपाड़ा अपने घर लौट रहे थे। मंदिर गेट के पास ट्रक की चपेट में आ जाने से बाइक ट्रक में फंस गयी।बाइक सवार 50 वर्षीय राजेश कुमार ट्रक के नीचे आ गया और ट्रक ने कुचल दिया।गंभीर रूप से घायल पुत्र आदित्य राज सिन्हा की भी मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हो गयी। ट्रक को पुलिस ने निश्चितपुर मोड़ के पास पकड़ लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।