लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हिंदुत्व के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्वी पाकिस्तान से आए हुए हिंदू बंगाली परिवारों के लोगों को पुनर्वास योजना के तहत सौगात दी है।इन हिंदू बंगाली परिवारों को दो एकड़ कृषि भूमि का पट्टा और 200 मीटर का आवासीय पट्टे के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया जा रहा है। शासन की अन्य सभी योजनाओं से भी आच्छादित किया जाएगा। सीएम योगी ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में इन परिवारों को पुनर्वास प्रमाण पत्र दिया।





आपको बता दें कि 1970 में बांग्लादेश से आए इन विस्थापित 407 हिन्दू बंगाली परिवारों में से 332 को देश के अलग अलग हिस्सों में रखा गया था।मदन सूत मिल्स हस्तिनापुर में इन्हें पुनर्वासित किया गया था,लेकिन 1984 में मिल्स बंद होने की वजह से ये लोग बेसहारा हो गए थे।किसी सरकार ने इन हिंदू बंगाली परिवारों की सुध नहीं ली। 2017 में जब उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो प्रक्रिया शुरू की गई।





सीएम योगी ने पुनर्वास प्रमाण पत्र देने के दौरान कहा कि वर्षों से किसी सरकार ने बांग्लादेश से विस्थापित इन हिंदू परिवारों का दर्द नहीं समझा। पुनर्वास के बाद इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।