
बंगाल में 91.78% और तमिलनाडु में 84.35% रिकॉर्ड मतदान, टूटे दशकों के कीर्तिमान
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने जिस तरह का उत्साह दिखाया, उसने पिछले सभी रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया है | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 152 सीटों पर मतदाताओं ने इतिहास रच दिया। राज्य में कुल 91.78% मतदान हुआ, जो 2011, 2016 और 2021 के आंकड़ों से कहीं अधिक है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर एक ही चरण में मतदान संपन्न हुआ। राज्य में 84.35% मतदान दर्ज किया गया, जो 1952 के बाद से अब तक का सर्वाधिक है।
● ब्रेकिंग











